
Delhi – G 20 सम्मलेन का बहुत ही जोरो सोरो से प्रचार प्रसार चल रहा है और कई देश के मंत्रियों ने इसमें भाग भी लिया सबका ध्यान इसी में केंद्रित है , वही दूसरी ओर सरकार ने ये आदेश दे डाला कि इसके आस पास मौजूद सड़क पर घूमने वाले आवारा जानवरों को वहाँ से हटा दिया जाये और किसी अन्य स्थान पर पंहुचा दिया जाये लेकिन इन जानवरों को बुरी तरह पकड़ा जा रहा है और इन्हे इनके ही घर से निकाला भी जा रहा है क्या ये सही है , सबसे अजीब बात ये है कि इन बेजुबान जानवरो को हटाकर ऐसी जगह जगह पर पहुंचाया जा रहा है जहाँ पर इनके रहने खाने पिने की कोई व्यवस्था नहीं है ,
क्या इन्शान भूल गया है कि ये पृथ्वी जितना इन्शानो के लिए है उतना ही जीव जंतुओं और जानवरों के लिए भी है.
पृथ्वी इन्शान का घर है और ईश्वर ने हर एक जीव को यहाँ रहने का अधिकार दिया है फिर इन्शान क्यू इन बेजुबान जानवरो के साथ बदसलूकी कर रहा है ,
लोग इतना निर्दयी हो चुके हैं कि इन्हे जानवरो में और इंसानों में फर्क समझ नहीं आ रहा है लोग राछसों जैसा बर्ताव करने लगे है जहाँ लोगो के मन सभी के प्रति प्रेम होना चाहिए वहां लोगों में प्रेम का अस्तित्व ख़त्म होता नजर आ रहा है ,
अब देखना ये है कि लोग जानवरो का साथ देते है या खुद ईश्वर को धरती पर पुनः आना पड़ेगा ,
पर इस बार शायद इंसानों के लिए जानवरो के लिए ईश्वर आएंगे !