google.com, pub-6115389210492428, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Sun. Oct 1st, 2023

 पुलिस के अनुसार 16 अगस्त 2023 को निखिलेश अपनी सौतेली मां 55 वर्षीय मंजू कौशल निवासी पीएंडटी कालोनी को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था।

रतलाम – औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने सौतेली मां की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपित पुत्र 30 वर्षीय निखिलेश कौशल पुत्र योगेंद्र कौशल निवासी पीएंडटी कालोनी को रविवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जांच के दौरान यह पता चला

डाक्टर ने परीक्षण कर मंजू को मृत घोषित किया था। उनकी मौत का कारण नहीं बताया गया था। जांच के दौरान पता चला कि निखिलेश की पत्नी पूजा व मंजू के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होते थे। इस पर पूजा करीब एक वर्ष पहले अपने मायके खंडवा चली गई थी।

आए दिन होते थे विवाद

इसके बाद घर पर मंजू व सौतेला पुत्र निखिल रह रहे थे। पूजा के जाने के बात को लेकर उनके बीच आए दिन विवाद होते थे। इधर एक सितंबर को मंजू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें मंजू की मौत गला दबाने से होना बताया गया। दो सितंबर को पुलिस ने निखिलेश से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया घटना वाले दिन भोजन बनाने की बात को लेकर विवाद के बाद मंजू का गला दबा दिया था। वहीं गुमराह करने के उद्देश्य से मंजू का शव अस्पताल ले गया था।

आरोपित के माता-पिता का हो चुका है निधन

जानकारी के अनुसार निखिलेश जब करीब नौ माह का था तब उसकी मां गीता कौशल का निधन हो गया था। कुछ समय बाद उसके पिता योगेंद्र कौशल ने मंजू से विवाह कर लिया था। विवाह करने के दो वर्ष बाद ही योगेंद्र कौशल का भी निधन हो गया था। मंजू ने ही लालन-पालन कर निखिलेश को बढ़ा किया और उसी के साथ रह रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *